https://www.facebook.com/groups/1439685463195161/?ref=share_group_link
मैदा हो सकता है अनहेल्दी – डायबिटीज मरीजों को मैदे से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस तरह की चीजें ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती हैं। दरअसल, मैदे में ग्लाइसेमिक इंडेक्ट बहुत अधिक होता है, जो आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है। इसलिए डायबिटीज होने पर मैदे से बनी ब्रेड, पास्ता, नूडल्स इत्यादि चीजों को खाने से बचें।
तली-भुनी चीजों से बनाएं दूरी – शुगर के मरीजों को डी फ्राइड चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इस तरह का आहार खाने से ब्लड में शुगर स्तर बढ़ सकता है। साथ ही इससे मोटापे की परेशानी बढ़ सकती है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप फ्राइड चिप्स और पकौड़े जैसी चीजों को खाने के शौकीन हैं, तो इन चीजों से दूर हो जाएं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकती हैं।
फ्लेवर्ड दही है नुकसानदेह – डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को फ्लेवर्ड दही का भी सेवन नहीं करना चाहिए। फ्लेवर्ड दही में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा हीतो ही। साथ ही इसमें कई तरह की आर्टिफिशियल चीजें मौजूद होती हैं, जो ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ा सकती हैं।
आलू से बनाएं दूरी – आलू कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटमिन सी, विटामिन बी, कॉपर, पोटेशियम, फाइबर, ट्रायप्टोफान, मैंगनीज इत्यादि से भरपूर होता है। ऐसे में यह आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी है। लेकिन अगर आपको डायबिटीज है, तो इससे दूरी बनाएं। दरअसल, आलू में हाई कार्बोहाइड्रेट होने के साथ-साथ ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा भी बहुत अधिक होती है, जो डायबिटीज की परेशानियों को बढ़ा सकती हैं।

फ्री आयुर्वेदिक चिकित्सा ज्ञानवर्धक Whats_app ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें
https://chat.whatsapp.com/BwqHF4prZOFJLAkjgWKCsc
फ्री आयुर्वेदिक चिकित्सा ज्ञानवर्धक Telegram ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें