किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए जरूरी है योग्यता। सबसे पहले आपको अपनी योग्यता का निर्धारण करना है, उसके बाद आपको यह तय करना है कि आप किस क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं। रामचरित मानस का पांचवा अध्याय सुंदरकांड सफलता का सबसे बड़ा उदाहरण है। वानरों के सामने एक असंभव सी दिखने वाली चुनौती थी। सौ योजन यानी करीब 650 किमी लंबा समुद्र लांघकर लंका पहुंचने की।
जब वानरों के दल में समुद्र लांघने के बात आई तो सबसे पहले जामवंत ने असमर्थता जाहिर की। फिर अंगद ने कहा मैं जा तो सकता हूं लेकिन समुद्र पार करके फिर लौट पाऊंगा इसमें संदेह है। अंगद ने खुद की क्षमता और प्रतिभा पर संदेह जताया। ये आत्म विश्वास की कमी का संकेत है।
जामवंत ने हनुमान को इसके लिए प्रेरित किया। हनुमान को अपनी शक्तियों की याद आई और उन्होंने अपने शरीर को पहाड़ जैसा बड़ा बना लिया।
आत्म विश्वास से भरकर बोले की अभी एक ही छलांग में समुद्र लांघकर, लंका उजाड़ देता हूं और रावण सहित सारे राक्षसों को मारकर सीता को ले आता हूं। अपनी शक्ति पर इतना विश्वास था हनुमान को। जामवंत ने कहा नहीं आप सिर्फ सीमा मैया का पता लगाकर लौट आइए। हमारा यही काम है। फिर प्रभु राम खुद रावण का संहार करेंगे। हनुमान ने एक ही उड़ान में समुद्र को लांघ लिया। रास्ते में सुरसा और सिंहिका ने रोका भी लेकिन उनका आत्म विश्वास नहीं डोला।
जब हम किसी काम पर निकलते हैं तो अक्सर मन विचारों से भरा होता है। आशंकाएं, कुशंकाएं और भय भी पीछे-पीछे चलते हैं। हम अधिकतर मौकों पर अपनी सफलता को लेकर आश्वस्त नहीं होते। जैसे ही परिस्थिति बदलती है हमारा विचार बदल जाता है। ये काम में असफलता की निशानी है। अगर आप इन स्थितियों से गुजरते हैं तो साफ है कि आप में आत्म विश्वास की कमी है। सफलता के लिए सबसे जरूरी है आत्म विश्वास। जब तक हम खुद पर ही भरोसा नहीं करेंगे, हमारे प्रयास कभी सौ फीसदी नहीं होंगे।




वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक और हर्बल दवा ( *Dr. Nuskhe Weh-On WeightGainer*) घर बैठे पाने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://norogi.com/product/dr-nuskhe-weh-on-500gm-21652975907-MY19MV55






अपनी बिमारियों का आयुर्वेदिक समाधान और औषधि घर बैठे पाने के लिए पर जुड़ने के लिए क्लिक करें

शरीर में सोरायसिस,खुजली,चर्मरोगों,त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नोरोगी स्किन केयर किट ऑर्डर करने के
लिए क्लिक करें



G1 Drop
सिगरेट, गुटखा, शराब, अफीम, बीड़ी, गांजे, भांग को छुड़ाने की आयुर्वेदिक औषधि पाने के लिए क्लिक करें
https://norogi.com/product/dr-nuskhe-g1-drop-30-ml-21652975906-MY19IU31
फ्री आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स Telegram ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें
http://t.me/drnuskheayurvedicremedies