मंगलवार, 12 नवंबर कार्तिक मास की पूर्णिमा है, इस दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की जयंती है। इस साल 550वीं जयंती मनाई जा रही है। गुरुनानक से जुड़े एक ऐसे प्रेरक प्रसंग प्रसंग प्रचलित हैं, जिनमें सुखी और सफल जीवन के सूत्र छिपे हैं। यहां जानिए एक ऐसा प्रसंग जिसमें गुरुनानक ने बताया है कि अच्छाई और बुराई कैसे फैलती है…
प्रचलित प्रसंग के अनुसार गुरुनानक एक गांव से दूसरे गांव भ्रमण कर रहे थे। भ्रमण करते-करते वे एक ऐसे गांव में गए, जहां के लोग बुरे स्वभाव के थे। वे लोग परमात्मा, ज्ञान की बातों पर और पूजा-पाठ में बिल्कुल भी विश्वास नहीं करते थे।
गुरुनानक जब इस गांव में पहुंचे तो सभी लोगों ने उन्हें बुरा-भला कहा, अपमान किया, लेकिन नानकदेव शांत रहे। उनके साथ शिष्य भी थे। सभी अपने गुरु को शांत देखकर शांत रहे। अगले दिन जब वे उस गांव से जा रहे थे तब उन्होंने गांव के लोगों को आबाद रहने का आशीर्वाद दिया। सभी शिष्यों के साथ वे उस गांव से आगे बढ़ गए।
भ्रमण करते हुए गुरुनानक और शिष्य दूसरे गांव में पहुंच गए, वहां के लोग बहुत ही संस्कारी और धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाले थे। उस गांव में नानकदेव और उनके शिष्यों का बहुत सम्मान किया गया। खाने-पीने के लिए पूरी व्यवस्था की। जब नानकदेव उस गांव से विदा हो रहे थे, तब उन्होंने गांव के अच्छे लोगों को उजड़ जाने का आशीर्वाद दिया।
ये सुनकर सभी शिष्य हैरान रह गए। वे बोले कि गुरुजी आपने बुरे लोगों को तो आबाद रहने का आशीर्वाद दिया, वो तो ठीक है, लेकिन अच्छे लोगों को उजड़ जाने का आशीर्वाद क्यों दिया?
गुरुनानक ने कहा कि बुरे लोग एक ही स्थान पर रहेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। बुराई एक जगह सीमित रहेगी। जबकि सज्जन लोग उजड़ेंगे तो जहां भी जाएंगे, वे अपनी अच्छाई फैलाएंगे। ऐसे समाज में संस्कार फैलेंगे और सभी लोग सज्जन बनेंगे। बुरे लोगों की वजह से बुराई फैलती है और अच्छे लोगों के साथ अच्छाई फैलती है। ये सुनकर सभी शिष्य ने गुरुनानक के सामने नतमस्तक हो गए।




वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक और हर्बल दवा ( *Dr. Nuskhe Weh-On WeightGainer*) घर बैठे पाने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://norogi.com/product/dr-nuskhe-weh-on-500gm-21652975907-MY19MV55






अपनी बिमारियों का आयुर्वेदिक समाधान और औषधि घर बैठे पाने के लिए पर जुड़ने के लिए क्लिक करें

शरीर में सोरायसिस,खुजली,चर्मरोगों,त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नोरोगी स्किन केयर किट ऑर्डर करने के
लिए क्लिक करें



G1 Drop
सिगरेट, गुटखा, शराब, अफीम, बीड़ी, गांजे, भांग को छुड़ाने की आयुर्वेदिक औषधि पाने के लिए क्लिक करें
https://norogi.com/product/dr-nuskhe-g1-drop-30-ml-21652975906-MY19IU31
फ्री आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स Telegram ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें
http://t.me/drnuskheayurvedicremedies