सिख धर्म के संस्थापक और उनके प्रथम गुरू नानक देव जी का 550वां जन्मदिवस 12 नवंबर दिन मंगलवार को है। नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था, इसलिए इसे प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। समाज को एक नई सोच और दिशा देने वाले गुरू नानक देव जी ने सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया और हमेशा सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने मूर्ति पूजा का विरोध किया, ईश्वर नाम के जप को प्राथमिकता दी। समाज में व्याप्त ऊँच-नीच, जात-पात के माहौल को खत्म करने के लिए लंगर का प्रारंभ किया। इसमें हर वर्ग के लोग आते हैं और पंक्ति में बैठकर एक साथ भोजन करते हैं। उनके दिए गए उपदेशों को अपनाकर हम अपने मनुष्य जीवन को सफल बना सकते हैं। आइए जानते हैं गुरू नानक देव जी के उन महत्वपूर्ण उपदेशों के बारे में।
1. ईश्वर एक है, सदैव उस ईश्वर की उपासना करो।
2. ईश्वर हर जगह व्याप्त हैं, वह सभी प्राणियों में हैं। उन पर विश्वास रखना चाहिए।
3. ईश्वर की आराधना करने वाले व्यक्ति को कभी भी किसी से डरना नहीं चाहिए।
4. आप ईमानदारी से मेहनत करें और अपना भरण-पोषण करें।
5. किसी भी व्यक्ति को बुरा कार्य नहीं करना चाहिए और न ही इसके बारे में कभी सोचना चाहिए।
6. अपने किए गए गलतियों के लिए ईश्वर से क्षमा प्रार्थना करनी चाहिए। साथ ही व्यक्ति को सदैव प्रसन्न रहना चाहिए।
7. इस संसार में सभी स्त्री और पुरुष एक समान हैं, उनमें कोई भी कम या ज्यादा नहीं है।
8. आपने अपने जीवन में मेहनत और ईमानदारी से जो कुछ भी अर्जित किया है, उसमें से कुछ हिस्सा गरीबों को दान कर देना चाहिए। उनकी मदद करनी चाहिए।
9. नानक देव जी ने कहा है कि किसी भी इंसान को लोभ, अहंकार और ईर्ष्या नहीं करना चाहिए।
10. केवल स्वयं के विषय में सोचकर वस्तुओं और धन का संचय करना बुरी बात है।




वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक और हर्बल दवा ( *Dr. Nuskhe Weh-On WeightGainer*) घर बैठे पाने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://norogi.com/product/dr-nuskhe-weh-on-500gm-21652975907-MY19MV55






अपनी बिमारियों का आयुर्वेदिक समाधान और औषधि घर बैठे पाने के लिए पर जुड़ने के लिए क्लिक करें

शरीर में सोरायसिस,खुजली,चर्मरोगों,त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नोरोगी स्किन केयर किट ऑर्डर करने के
लिए क्लिक करें



G1 Drop
सिगरेट, गुटखा, शराब, अफीम, बीड़ी, गांजे, भांग को छुड़ाने की आयुर्वेदिक औषधि पाने के लिए क्लिक करें
https://norogi.com/product/dr-nuskhe-g1-drop-30-ml-21652975906-MY19IU31
फ्री आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स Telegram ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें
http://t.me/drnuskheayurvedicremedies