तनाव या स्ट्रेस से हर व्यक्ति जूझता है। यह हमारे मन से संबंधित रोग होता है। हमारी मनस्थिति एवं बाहरी परिस्थिति के बीच असंतुलन एवं सामंजस्य न बनने के कारण तनाव उत्पन्न होता है। तनाव के कारण व्यक्ति में अनेक मनोविकार पैदा होते हैं। वह हमेशा अशांत एवं अस्थिर रहता है। तनाव एक द्वन्द की तरह है जो व्यक्ति के मन एवं भावनाओं में अस्थिरता पैदा करता है। तनाव से ग्रस्त व्यक्ति कभी भी किसी भी काम में एकाग्र नहीं हो पाता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सामान्य दिनचर्या में थोड़ी मात्रा में तनाव होना परेशान होने की बात नहीं क्योंकि इतना तनाव सामान्य व्यक्तित्व के विकास के आवश्यक होता है परन्तु यह यदि हमारे भावनात्मक और शारीरिक जीवन का हिस्सा बन जाए तो खतरनाक साबित हो सकता है।
डिप्रेशन क्या होता है?
फ्री आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें
थोड़ी मात्रा में तनाव या स्ट्रेस होना हमारे जीवन का एक हिस्सा होता है। यह कभी-कभी फायदेमंद भी होता है जैसे, किसी कार्य को करने के लिए हम स्वयं को हल्के दबाव में महसूस करते हैं जिससे कि हम अपने कार्य को अच्छी तरह से कर पाते हैं और कार्य करते वक्त उत्साह भी बना रहता है। परन्तु जब यह तनाव अधिक और अनियंत्रित हो जाता है तो यह हमारे मस्तिष्क और शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और यह कब अवसाद (Depression) में बदल जाता है, व्यक्ति को पता नहीं चलता है। डिप्रेशन उस व्यक्ति को होता है जो हमेशा तनाव में रहता है। प्राय: व्यक्ति जिस चीज के प्रति डरता है या जिस स्थिति पर उसका नियंत्रण नहीं रहता वह तनाव महसूस करने लगता है, जिस कारण उसके ऊपर एक दबाव बनने लगता है। अगर व्यक्ति लम्बे समय तक इन परिस्थितियों में रहता है तो धीरे-धीरे वह तनावग्रस्त जीवन जीने की पद्धति का आदी हो जाता हो तब यदि उसे तनावग्रस्त स्थिति न मिले तो वह इस बात से भी तनाव महसूस करने लगता है। यह अवसाद होने की प्रारम्भिक स्थिति होती है।
डिप्रेशन क्यों होता है?

डिप्रेशन होने के बहुत सारे कारण होते हैं, जिनका बारे में विस्तार से जान लेना ज़रूरी होता है। चलिये इसके बारे में चर्चा करते हैं-
-जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन आना जैसे कोई दुर्घटना, जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन या संघर्ष, किसी पारिवारिक सदस्य या प्रियजन को खो देना, आर्थिक समस्या होना या ऐसे ही किन्हीं गम्भीर बदलावों के कारण।
-हार्मोन में आए बदलाव के कारण जैसे- रजोनिवृत्ति (Menopause), प्रसव, थायरॉइड की समस्या आदि।
-कभी-कभी मौसम में परिवर्तन के कारण भी अवसाद हो जाता है। कई लोग सर्दियों में जब दिन छोटे होते हैं या धूप नहीं निकलती तो सुस्ती, थकान और रोजमर्रा के कार्यों में अरूचि महसूस करते हैं। परन्तु यह स्थिति सर्दियां खत्म होने पर ठीक हो जाती हैं।
-हमारे मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमिटर्स (Neurotransmitters) होते हैं जो विशेष रूप से सेरोटोनिन (Serotonin),डोपामाइन (Dopamine) या नोरेपाइनफिरिन (Norepinephrine) खुशी और आनंद की भावनाओं को प्रभावित करते हैं लेकिन अवसाद की स्थिति में यह असंतुलित हो सकते हैं। इनके असंतुलित होने से व्यक्ति में अवसाद हो सकता है परन्तु यह क्यों संतुलन से बाहर निकल जाते हैं इसका अभी तक पता नहीं चला है।
कुछ मामलों में अवसाद का कारण अनुवांशिकी भी हो सकता है। यदि परिवार में पहले से यह समस्या रही हो अगली पीढ़ी को यह होने की आशंका बढ़ जाती है परन्तु इसमें कौन-सा जीन शामिल होता है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
डिप्रेशन होने के दुष्प्रभाव

अवसाद एक मानसिक स्वास्थ्य विकार होता है जो कुछ दिनों की समस्या न होकर एक लम्बी बीमारी होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अवसाद दुनिया भर में होने वाली सबसे सामान्य बीमारी होती है। विश्व में लगभग 350 मिलियन लोग अवसाद से प्रभावित होते हैं। अवसाद जैसी ही एक और समस्या हमारे जीवन में होती है। हमारे मूड का उतार-चढ़ाव जिन्हें मूड स्विंग्स कहा जाता है परन्तु यह अवसाद से अलग होता है। सभी लोग अपने सामान्य जीवन में मूड स्विंग्स का अनुभव करते हैं। यह कुछ लोगों में कम और कुछ में थोड़ा ज्यादा देखा जाता है परन्तु यह अवसाद की श्रेणी में नहीं आता। हमारे दैनिक जीवन के प्रति हमारी अस्थायी भावुक प्रतिक्रियाएं मूड स्विंग्स के अन्तर्गत आती है लेकिन यही अस्थायी भावुक प्रतिक्रियाएं या कोई दुख जब लम्बे समय तक किसी व्यक्ति में बरकरार रहे तो यह अवसाद में परिवर्तित हो सकता है। अवसाद के कारण व्यक्ति में वजन बढ़ना जैसी समस्या हो सकती है इसके थायरॉइड हार्मोन्स में आए असंतुलन के कारण व्यक्ति में थायरॉइड से संबंधित समस्याएं हो जाती हैं।



अवसाद का लम्बे समय तक चलना एक गम्भीर समस्या है। अवसाद से ग्रस्त धीरे-धीरे समाज से कट जाते हैं एवं उनके दिमाग में आत्महत्या जैसे विचार आने लगते हैं। अवसाद के कारण व्यक्ति गम्भीर बीमारियों से भी घिर सकता है क्योंकि अवसाद में व्यक्ति के शरीर में गम्भीर हार्मोनल असंतुलन हो जाता है जिस कारण उसे भूख अधिक लगना या बिल्कुल न लगना, विभिन्न तरह के अस्वस्थ खाद्य पदार्थों के प्रति रूचि उत्पन्न होना, यह लक्षण दिखाई देते हैं। व्यक्ति का पाचन तंत्र भी खराब रहता है उसे कब्ज जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा वजन बढ़ना अवसाद के रोगी की एक आम समस्या है। अवसाद से जुड़ी सबसे गम्भीर बीमारी साइकोटिक डिप्रेशन होता है। यह अवसाद के गम्भीर रूप से जुड़ी एक प्रकार की मनोविकृति है जो साइकोटिक डिप्रेशन के नाम से जाना जाता है। यह बहुत ही कम लोगों में तथा अवसाद की गम्भीर अवस्था में पाया जाता है। साइकोटिक डिप्रेशन में लोगों को खुद ही ऐसी आवाजें सुनाई देती है कि वह किसी काम के नहीं है या असफल हैं। रोगी को ऐसा लगता है कि वह खुद अपने विचारों को सुन सकता है। वह हमेशा अपने बारे में नकारात्मक विचार सुनता रहता है और वह व्यक्ति वैसे ही कार्य करने लगता है, वह बहुत जल्दी व्याकुल हो जाता है और आसान चीजें करने में भी बहुत वक्त लगाता है। उसे लगातार ऐसी चीजें सुनाई और दिखाई देती है जो असल में नहीं होती। इन रोगियों में आत्महत्या करने की प्रवृत्ति ज्यादा होती है।



डिप्रेशन के लक्षण
जैसा कि सभी जानते हैं कि डिप्रेशन में लोग हमेशा चिंताग्रस्त रहते हैं, इसके अलावा और भी लक्षण होते हैं-
-अवसाद से ग्रस्त व्यक्ति हमेशा उदास रहता है।
-व्यक्ति हमेशा स्वयं उलझन में एवं हारा हुआ महसूस करता है।
-अवसाद से ग्रस्त व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी हो जाती है।
-किसी भी कार्य में ध्यान केन्द्रित करने में परेशानी होती है।
-अवसाद का रोगी खुद को परिवार एवं भीड़ वाली जगहों से अलग रखने की कोशिश करता है। वह ज्यादातर अकेले रहना पसन्द करता है।
भूख बढ़ाने में सहायक
पाचन स्वास्थय में सुधार
कब्ज को दूर करता है
सीने में जलन के समस्या को दूर करता है
पेट को साफ़ करता है
आँखों की रोशनी को बढ़ाता है
पेट में दर्द के समस्या को दूर करता है
छोटे बच्चों के पेट के कीड़ो को खत्म करता है
https://www.stay18.com/product/dr-nuskhe-grapes-jeely/

-खुशी के वातावरण में या खुशी देने वाली चीजों के होने पर भी वह व्यक्ति उदास ही रहता है।
-अवसाद का रोगी हमेशा चिड़चिड़ा रहता है तथा बहुत कम बोलता है।
-अवसाद के रोगी भीतर से हमेशा बेचैन प्रतीत होते हैं तथा हमेशा चिन्ता में डूबे हुए दिखाई देते हैं।
-यह कोई भी निर्णय लेने पर स्वयं को असमर्थ पाते हैं तथा हमेशा भ्रम की स्थिति में रहते हैं।
-अवसाद का रोगी अस्वस्थ भोजन की ओर ज्यादा आसक्त रहता है।
-अवसाद के रोगी कोई भी समस्या आने पर बहुत जल्दी हताश हो जाते हैं।
-कुछ अवसाद के रोगियों में बहुत अधिक गुस्सा आने की भी समस्या देखी जाती है।
-हर समय कुछ बुरा होने की आशंका से घिरे रहना।
स्तन की मसाज के लिए अगर डॉ. नुस्खे Breast Plus तेल की बात करें तो ये महिलाओं के लिए संजीवनी से कम नहीं क्योंकि ये स्तन को सुडौल और आकर्षक फिगर प्रदान करने में लाभदायक है। मसाज करने से महिलाओं को काफी आनंद


फ्री आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें call or WhatsApp on-: 7455-896433