सबसे प्रसिद्ध पवित्र ग्रंथों में से एक है रामायण। रामायण में श्रीराम और रावण की कथा बताई गई है। अगर कोई व्यक्ति रोज रामायण का पाठ करता है तो उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। रामायण काफी बड़ी है, इसे पाठ रोज कर पाना बहुत मुश्किल है। काफी लोग अपने समय के अनुसार रामायण का थोड़ा-थोड़ा पाठ रोज करते हैं।
रामायण से जुड़ा एक मंत्र भी काफी प्रसिद्ध है। इस एक मंत्र में पूरी रामायण का सार है और जो लोग इसका पाठ रोज करते हैं, उन्हें रामायण पढ़ने के बराबर पुण्य मिलता है। इसे एक श्लोकी रामायण कहा जाता है। इस मंत्र को सुबह नहाने के बाद भगवान के सामने आसन पर बैठकर बोलना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-
मंत्र – आदि राम तपोवनादि गमनं, हत्वा मृगं कांचनम्। वैदीहीहरणं जटायुमरणं, सुग्रीवसंभाषणम्।।
बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं, लंकापुरीदाहनम्। पश्चाद् रावण कुम्भकर्ण हननम्, एतद्धि रामायणम्।।
- मंत्र का अर्थ
श्रीराम वनवास गए. वहां स्वर्ण मृग का का वध किया। वैदेही यानी सीताजी का रावण ने हरण कर लिया, रावण के हाथों जटायु ने अपने प्राण गंवा दिए। श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता हुई। बालि का वध किया। समुद्र पार किया। लंकापुरी का दहन किया। इसके बाद रावण और कुंभकर्ण का वध किया। ये रामायण की संक्षिप्त कहानी है।
- मंत्र जाप के फायदे
इस मंत्र के जाप से शांति होने लगती है। इससे बुरे विचारों से छुटकारा मिल जाता है। नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करने से भगवान की कृपा जल्दी मिल सकती है।
- कैसे करें मंत्र का जाप
इस मंत्र का जाप घर के मंदिर में करना चाहिए। रोज सुबह स्नान के बाद मंदिर में पूजा करें। साफ आसन पर बैठकर भगवान श्रीराम का ध्यान करते हुए मंत्र का जाप करें। मंत्र जाप कम से कम 108 बार करें। ज्यादा समय न हो तो 11 या 21 बार भी मंत्र जाप कर सकते हैं।




वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक और हर्बल दवा ( *Dr. Nuskhe Weh-On WeightGainer*) घर बैठे पाने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://norogi.com/product/dr-nuskhe-weh-on-500gm-21652975907-MY19MV55






अपनी बिमारियों का आयुर्वेदिक समाधान और औषधि घर बैठे पाने के लिए पर जुड़ने के लिए क्लिक करें

शरीर में सोरायसिस,खुजली,चर्मरोगों,त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नोरोगी स्किन केयर किट ऑर्डर करने के
लिए क्लिक करें



G1 Drop
सिगरेट, गुटखा, शराब, अफीम, बीड़ी, गांजे, भांग को छुड़ाने की आयुर्वेदिक औषधि पाने के लिए क्लिक करें
https://norogi.com/product/dr-nuskhe-g1-drop-30-ml-21652975906-MY19IU31
फ्री आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स Telegram ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें
http://t.me/drnuskheayurvedicremedies