ज्योतिष विज्ञान में गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। आपकी कुंडली में यदि गुरु बलहीन है तो आपको गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। इससे आपका गुरु बलवान होगा और सकारात्मक फल भी प्राप्त होंगे। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, शिक्षक, सत्कर्म, संतान एवं वृद्धि आदि का कारक माना जाता है। यह शुभफल देने वाला ग्रह है।
बृहस्पति के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को सुख, सौभाग्य, धन, लंबी आयु, धर्म आदि का लाभ मिलता है। वैवाहिक जीवन और संतान सुख भी गुरु की कृपा से ही प्राप्त होता है। वहीं धार्मिक दृष्टि से गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी आराधना के लिए लाभकारी है। तो चलिए जानते हैं गुरुवार के उपाय क्या हैं जिनके द्वारा आप भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें
गुरुवार के दिन गुरु ग्रह के शुभ फल पाने के लिए पीले वस्त्र धारण करना चाहिए। दरअसल पीला रंग बृहस्पति देव को प्रिय है। इसलिए इस दिन जो कोई जातक पीले रंग का वस्त्र धारण करता है उसकी कुंडली में गुरु ग्रह बलवान होता है और परिणाम स्वरूप जातक को इसके शुभ फल प्राप्त होते हैं।
माथे पर लगाएं चंदन का तिलक
गुरुवार के दिन स्नान ध्यान करने के बाद जातक को चंदन का तिलक माथे पर लगाना चाहिए। इस उपाय को करने से न केवल बृहस्पति ग्रह बली होता है बल्कि यह आपके मस्तिष्क में शीतलता प्रदान करता है। यदि चंदन का तिलक न हो तो हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं।
पूजा के समय करें इन मंत्रों का जाप
गुरुवार के दिन नकारात्मकता को दूर करने के लिए बृहस्पति ग्रह का बीज मंत्र ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ को 108 बार जपना चाहिए। यह मंत्र बेहद ही शक्तिशाली होता है। इसके जाप से गुरुवार का दिन आपके लिए कल्याणकारी होगा।
विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें
यदि तमाम प्रयासों के बावजूद कार्यों में सफलता नहीं मिल रही है और आपके मन में चीजों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है तो गुरुवार के दिन पूजा के समय विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने से बाधाएं दूर हो जाती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है।
राम रक्षा स्तोत्र का पाठ
जिन जातकों को रोग, शत्रु, आदि से परेशानी के साथ-साथ अपने कामकाज में अचानक से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो, उन्हें गुरुवार को पूजा के समय राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। देवगुरु बृहस्पति का यह उपाय परम कल्याणकारी होता है।
भगवान विष्णु को भोग लगाएं
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को संभव हो तो पीले रंग के पुष्प चढ़ाएं और उन्हें इसी रंग के फल का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में उसे बांटें।
फ्री आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स Telegram ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें
https://t.me/joinchat/VirKND8_mGUb8i5N




वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक और हर्बल दवा ( *Dr. Nuskhe Weh-On WeightGainer*) घर बैठे पाने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://norogi.com/product/dr-nuskhe-weh-on-500gm-21652975907-MY19MV55






अपनी बिमारियों का आयुर्वेदिक समाधान और औषधि घर बैठे पाने के लिए पर जुड़ने के लिए क्लिक करें

शरीर में सोरायसिस,खुजली,चर्मरोगों,त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नोरोगी स्किन केयर किट ऑर्डर करने के
लिए क्लिक करें
फ्री आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स Telegram ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें
https://t.me/joinchat/VirKND8_mGUb8i5N



G1 Drop
सिगरेट, गुटखा, शराब, अफीम, बीड़ी, गांजे, भांग को छुड़ाने की आयुर्वेदिक औषधि पाने के लिए क्लिक करें
https://norogi.com/product/dr-nuskhe-g1-drop-30-ml-21652975906-MY19IU31