आजकल बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है। पुरुष हो या महिला हर कोई इससे परेशान है। साथ ही यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इस समस्या के लिए हम ख़ुद जिम्मेदार हैं। इस अत्याधिक व्यस्त जीवन में समय बचाने के लिए हम प्राकृतिक संसाधनों की जगह, हम केमिकल युक्त उत्पादों का प्रयोग करते हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव हमारे बालों पर पड़ता है। बाल झड़ने के कारण हम गंजे तक हो जाते हैं।
बाल झड़ने के कारण लगातार बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। उनमें से प्रमुख कारणों के बारे में यहां ज़िक्र कर रहे हैं, जो हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़े हैं, लेकिन हम उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।|
सबसे पहली और अहम वजह तनाव है। इससे कोई इनकार नहीं कर सकता कि इस समस्या की जड़ तनाव है। जो शख़्स तनाव की गिरफ्त में आया, उसे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो जाती हैं। अब तक हुईं विभिन्न रिसर्च में भी यह बात स्पष्ट हुई है कि तनाव के चलते हमारे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
2. आनुवंशिक बालों के झड़ने एक प्रमुख कारण आनुवंशिक भी है, जिसे एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया कहा जाता है। अमेरिका अकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी का मानना है कि बाल झड़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण यही होता है। अगर आपके परिजनों को यह समस्या रह चुकी है, तो संभवत: आपको भी इसका सामना करना पड़ सकता है।
3. हार्मोन में बदलाव मेनपॉज होने, गर्भावस्था की स्थिति में या थायराइड होने पर शरीर में हार्मोन बदलने लगते हैं। इस कारण से भी बाल झड़ सकते हैं।



4. असंतुलित भोजन खाना खानपान में सावधानी न बरतने से भी बाल कमज़ोर होकर गिरने लगते हैं। यह समस्या ज़्यादातर उन लोगों के साथ होती है, जो जंक फूड खाना पसंद करते हैं। जंक फूड में ऐसा कोई पौषक तत्व नहीं होता, जो हमारी सेहत व बालों के लिए अच्छा हो। इसके अलावा, यह समस्या उन्हें भी होती है, जो खानपान में संतुलन नहीं बनाकर रखते यानी नियमानुसार भोजन नहीं करते।
5. केमिकल युक्त उत्पादों का प्रयोग आजकल सैलून में जाकर विभिन्न तरह के हेयर ट्रिटमेंट करावा फैशन का हिस्सा बन गया है। हम सोचते हैं कि अगर बालों की स्ट्रेटिंग या फिर कलर नहीं करवाया, तो हम सुंदर नहीं दिखेंगे, लेकिन हम यह भूल जाते हैं कि इन सब प्रकिया में केमिकल युक्त उत्पादों का प्रयोग किया है। ये उत्पाद किसी भी लिहाज़ में हमारे बालों के लिए सही नहीं हैं। इनके उपयोग से हम गंजे तक हो सकते हैं।
6. डैंड्रफ इन दिनों हर कोई डैंड्रफ की समस्या से जूझ रहा है। अगर इसे गंभीरता से न लिया जाए, तो इसके कारण सिर पर जगह-जगह मोटी परत बननी शुरू हो जाती है। यह परत सफेद, सिल्वर या फिर लाल रंग की हो सकती है। इसे सोराइसिस यानी त्वचा संबंधी रोग कहा जाता है और इसी कारण बाल टूटकर गिरने लगते हैं |



7. प्रोटीन की कमी हमारे बाल प्रोटीन के कारण बनते, बढ़ते और मज़बूत होते हैं। बालों के लिए इस प्रोटीन को केराटिन कहा जाता है। अगर हमारे भोजन में प्रोटीन की कमी होती है, तो बाल कमज़ोर होने लगते हैं। परिणामस्वरूप बाल रूखे और बेजान होकर टूटने लगते हैं।
8. एनीमिया महिलाओं में खून की कमी होना आम बात है, जिस कारण महिलाओं को एनीमिया हो जाता है। यह भोजन में आयरन की कमी के कारण होता है। आयरन की कमी होने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बन पाती हैं। ये लाल रक्त कोशिकाएं ही हैं, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई कर ऊर्जा प्रदान करने में मदद करती हैं। ऑक्सीजन की कमी के कारण बालों को विकसित होने के लिए ज़रूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते और टूटकर गिरने लगते हैं|
इनके अलावा, बुढ़ापा, थायराइड और विटामिन-बी6 व फोलिक एसिड की कमी से भी बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है।
वजन बढ़ाने की आयुर्वेदिक और हर्बल दवा ( *Dr. Nuskhe Weh-On WeightGainer*) घर बैठे पाने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://norogi.com/product/dr-nuskhe-weh-on-500gm-21652975907-MY19MV55









G1 Drop
सिगरेट, गुटखा, शराब, अफीम, बीड़ी, गांजे, भांग को छुड़ाने की आयुर्वेदिक औषधि पाने के लिए क्लिक करें
https://norogi.com/product/dr-nuskhe-g1-drop-30-ml-21652975906-MY19IU31


फ्री आयुर्वेदिक चिकित्सा ज्ञानवर्धक Telegram ग्रुप जॉइन करने के लिए click करें